-
हिन्दी माध्यम से पहली बार होने जा रहा है अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान संचार सम्मेलन - वैज्ञानिक दृष्टीकोण तथा चेतना जगाने में संचार माध्यमों की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन सीएसआईआर-निस्केयर, विज्ञान प्रसार, एनसीएसटीसी, एवं एनसीएसएम द...5 days ago
-
हिन्दी चिट्ठों पर सांप... अविनाश वाचस्पति। - लिगेसी इंडिया, मार्च 2012 में अविनाश वाचस्पति जी द्वारा ब्लॉग की चर्चा। अगर आपको 'सर्प संसार' का यह प्रयास पसंद आया हो, तो कृपया फॉलोअर बन कर हमारा उत्साह...2 months ago
साईंस ब्लॉगर कान्फेरेंस २००९ !
ऐसे प्रयासों को हम भारत में गति क्यों नही दे सकते ? मैं नववर्ष -२००९ का संकल्प लेता हूँ कि साईंस ब्लागर्स की ऐसी ही कांफ्रेंस हम भी पूरे दम ख़म और जोशों खरोश के साथ अपने भारत में करेंगे -आईये इसकी योजना बनाएं -आपके बहुमूल्य सुझाव निश्चय ही हमारे संबल बनेंगे ! तो फिर हिचकें ना प्लीज ..प्लीज ..अपने बहुमूल्य सुझाव दें -क्या ऐसा सम्मलेन भारत में करने का सुसमय आ गया है ? यह किस शहर में हो तो ज्यादा उपयुक्त होगा ? और भाग कौन कौन लोग लेंगे ? फंड कहाँ से मिलेगा ? सरकार से या किसी भामाशाह से या फिर दोनों से ? तो आईये इस प्लानिंग में लग जायं !
विज्ञान पर आधारित कुछ भारतीय ब्लोग्स
यदि आप मानव व जंतु विज्ञान पर कुछ ख़ास जानना चाहते हैं तो जाएँ साईं ब्लॉग
विज्ञानं को आम जन के बीच देखना चाहते हैं तो जायें तस्लीम
विज्ञानं मनोरंजक होता है देखें Science is interesting
यदि गणित से दूर भागते हैं तो पहले कुछ बातें हो जाएँ
विज्ञान की खबरें पढिये - इंडिया साइंस तथा साइंस ब्लॉग पर
विज्ञान का प्राचीन गौरवशाली इतिहास है हमारा गौरव पर
पर्यावरण की चिंताएं रेखांकित करता है पर्यावरण डाइजेस्ट
खेती बाड़ी में विज्ञान की सहायता के लिए देखें खेती बाड़ी
मेडिकल साइंस में जानकारी के लिए देखें डा. प्रवीण चोपड़ा का ब्लॉग
विज्ञान कथा के शौकीनों के लिए ब्लॉग हैं
भारतीय साइंस फिक्शन
हिन्दी साइंस फिक्शन
वेराइटी साइंस फिक्शन
& Crilism
शरीर विज्ञान पर कुछ ख़ास बातें देखिये डा.जी.डी.प्रदीप का ब्लॉग
भयानक जीवों पर खूबसूरत ब्लॉग है भुजंग
भौतिकी की रोमांचक दुनिया में घूमिये शास्त्री जी के ब्लॉग पर
सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है
हमारा प्रयास यह भी है कि इस बहाने वे तमाम लोग एक मंच पर इकटठे हो सकें, जो इस काम को समर्पण भाव से करते आ रहे हैं। चाहे उनकी भाषा अंग्रेजी हो अथवा हिन्दी, महत्व उनके काम का है। इसी क्रम में ज्ञात समस्त ब्लॉगर्स को एसोसिएशन द्वारा आमंत्रण भेजा जा चुका है, जिनमें अभी तक सुश्री मीन खरे, सुश्री रंजना भाटिया, सुश्री अल्पना वर्मा, श्री दिनेशराय द्विवेदी, श्री केसर श्री शास्त्री जे0सी0 फिलिप और श्री जी0के0 अवधिया जी की सहमति प्राप्त हो चुकी है। इन तमाम लोगों के सहयोग के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर मैं आप सबका हार्दिक स्वागत करता हूं और आशा करता हॅं कि अन्य लोगों की स्वीकृतियों भी हमें शीघ्रातिशीघ्र प्राप्त हो जाएंगीं।
ब्लॉगर्स एसोसिएशन की स्थापना सिर्फ ब्लॉगिंग सम्बंधी गतिविधियों के लिए ही नहीं की गयी है, हमारा प्रयास रहेगा कि इस सम्बंध में जमीनी गतिविधियाँ भी होती रहें। इसी क्रम में आप सबको बताना चाहूंगा कि हमारे सहयोगी संस्थान “तस्लीम” द्वारा विज्ञान लेखन सम्बंधी कार्यशालाएँ आयोजित किये जाने की योजना बन रही है, जिसे भारत सरकार के सहयोग से सम्पादित कराया जाएगा। इन तमाम गतिविधियों को संचालित करने के लिए जिन नियमों आदि की रूपरेखा बनाई जा रही है जिसे बहुत जल्दी ही आप सबके सामने पेश किया जाएगा।
पु:नश्च-
ब्लॉगर्स का यह गठजोड निश्चय ही उत्साह वर्द्धक है। मैं अभी स्वागत पोस्ट का मैटर बना ही रहा था कि अवधिया जी की भी पोस्ट आ गयी। इतने कम अंतराल पर दो पोस्टों का आना एक शुभ संकेत है। पाठकों से निवेदन है कि वे दोनों पोस्टों का आनंद लें।
हिन्दी ब्लोग लेखन की आवश्यकता
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूलकिन्तु विडम्बना यह है कि नेट में हिन्दी का प्रयोग आज भी बहुत ही कम है।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।
अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन
पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन।
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
नेट में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने के लिये सबसे सरल, सस्ता और अच्छा साधन हिन्दी ब्लोग लेखन ही है जिसे कि कोई भी हिन्दी प्रेमी अपने घर में बैठकर अपने कम्प्यूटर से ही बिना किसी दिक्कत के कर सकता है। यदि हमें इंटरनेट हिन्दी को आगे बढ़ाना है तो हिन्दी ब्लोग लेखन को बढ़ावा देना ही होगा। दुःख की बात तो यह है कि अन्य भाषाओं के करोड़ों ब्लोग्स की तुलना में अभी भी हिन्दी ब्लोग्स की संख्या नहीं के बराबर है। इस स्थिति से निपटने के लिये जहाँ हमें हिन्दी ब्लोगर्स को प्रोत्साहित करना है वहीं लाखों करोड़ों नये हिन्दी ब्लोगर्स भी बनाने हैं।
साइंस ब्लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार को बढावा देने वाले लोगों के हितों को संरक्षण देने, इंटरनेट पर हिन्दी ब्लॉग लेखन को बढावा देने, ब्लॉग निर्माण सम्बंधी तकनीकी जानकारियां आम जन तक पहुंचाने तथा ब्लॉगर्स की तकनीकी / व्यवहारिक समस्याओं को सुलझाने के लिये सदैव तत्पर और समर्पित है।
इस पोस्ट को पढ़ने वाले सभी हिन्दी प्रेमियों से मेरा निवेदन है कि यदि वह स्वयं ब्लोगर है तो कम से कम पाँच नये सक्रिय ब्लोगर्स बनाने का संकल्प ले और यदि पाठक ब्लोगर नहीं है तो अपने स्वयं का ब्लोग बना कर हिन्दी की सेवा करने में सहयोग दे।
हमे पूर्ण विश्वास है कि हिन्दी ब्लोग लेखन को शीघ्रातिशीघ्र आगे बढ़ाने में आप सभी का सहयोग निश्चित रूप से मिलेगा।
साइंस ब्लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया में आपका स्वागत है
पिछले लगभग एक साल से साथी मित्रो से यत्र-तत्र होने वाली मुलाकातों एवं टेलीफोनिक वार्ताओं के दौरान एसोसिएशन के गठन की जरूरत महसूस की जाती रही। दिनांक 06 से 09 सितम्बर २००८ तक भदोही, उत्तर प्रदेश के होटल "मेघदूत" में आयोजित बच्चों एवं किशोरों के लिए विज्ञान कथा लेखन कार्यशाला के दौरान संस्था के गठन के विषय में गम्भीरता से विचार विमर्श हुआ और दिनांक १०-१४ नवम्बर , 08 को वाराणसी में आयोजित विज्ञान कथा पर पहली राष्ट्रीय परिचर्चा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों का औपचारिक चुनाव हुआ।
आज 'साइंस ब्लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिय' की घोषणा करते हुए मुझे अतीव प्रसन्नता हो रही है। संस्था के पदाधिकारियों का विवरण निम्नवत है
अध्यक्ष
डा0 अरविंद मिश्र
उपाध्यक्ष
सचिव
कोषाध्यक्ष
सदस्य
यह संस्था विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार को बढावा देने वाले लोगों के हितों के संरक्षण का कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त विज्ञान संचार के लिए आम जन को प्रेरित करने, इंटरनेट पर हिन्दी ब्लॉग लेखन को बढावा देने, ब्लॉग निर्माण सम्बंधी तकनीकी जानकारियां आम जन तक पहुंचाने, ब्लॉगर्स की तकनीकी / व्यवहारिक समस्याओं को सुलझाने का भी कार्य करेगी।
संस्था से जुडाव के लिए ब्लॉगर्स से किसी प्रकार के आर्थिक सहयोग की अपेक्षा नहीं है। वित्त सम्बंध संसाधनों का जुटाव संस्था के पदाधिकारी अपने स्तर से ही करेगें। हमारा प्रयास "साइंस ब्लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया" को रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत करने का भी है, इसके लिए संस्था प्रयत्नशील है। जल्दी ही संस्था से जुडे विस्तृत नियम आदि शीघ्र घोषित किये जाएंगे।
ऐसे ब्लॉगर्स जो संस्था की नजर में पहले से वैज्ञानिक चेतना जगाने का कार्य कर रहे हैं, उन्हें मानद रूप में संस्था की सदस्या प्रदान की जा रही है। इस हेतु उनकी सहमति मिल जाने के उपरान्त मानद सदस्यता को पूर्ण सदस्यता में बदल दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति संस्था से जुडना चाहते हों, अथवा इस सम्बंध में कोई सुझाव देना चाहते हों, वे zakirlko@gmail.com पर संस्था के सचिव श्री ज़ाकिर अली 'रजनीश' से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
