साईंस ब्लॉगर कान्फेरेंस २००९ !

मित्रों विज्ञान चिट्ठाकारों का एक सम्मलेन १६-१८ जनवरी २००९ में Triangle Park, NC. में होने जा रही है जिसमें तीन दिनों में वेब पर उपलब्ध विज्ञान की पड़ताल की जायेगी .इस सम्मलेन में वैज्ञानिक तो शरीक हो ही रहे हैं साथ ही चिट्ठाकार ,शिक्षक और पत्रकार भी भाग ले रहे हैं जिससे इसे एक व्यापक परिप्रेक्ष्य दिया जा सके ,मेरी ब्लॉग मित्र पेगी कोम भी इसमें एक सेशन विज्ञान कथाओं पर करेंगी और इस खाकसार का ब्लॉग साईंसफिक्शन इन इंडिया भी चर्चा में शामिल होगा .यह सारा ताम झाम विज्ञान की जन समझ को बढ़ाने के मकसद से किया जा रहा है ।यह पहल दरअसल अब अमेरिका में विज्ञान संचार के एक वार्षिक अनुष्ठान का रूप ले चुकी है .इस दिशा के विगत प्रयासों को पुस्तकाकार रूप में भी उपलब्ध कराया जा चुका है -जिसे नाम दिया गया है " ओपन लैबोरेटरी " ।
ऐसे प्रयासों को हम भारत में गति क्यों नही दे सकते ? मैं नववर्ष -२००९ का संकल्प लेता हूँ कि साईंस ब्लागर्स की ऐसी ही कांफ्रेंस हम भी पूरे दम ख़म और जोशों खरोश के साथ अपने भारत में करेंगे -आईये इसकी योजना बनाएं -आपके बहुमूल्य सुझाव निश्चय ही हमारे संबल बनेंगे ! तो फिर हिचकें ना प्लीज ..प्लीज ..अपने बहुमूल्य सुझाव दें -क्या ऐसा सम्मलेन भारत में करने का सुसमय आ गया है ? यह किस शहर में हो तो ज्यादा उपयुक्त होगा ? और भाग कौन कौन लोग लेंगे ? फंड कहाँ से मिलेगा ? सरकार से या किसी भामाशाह से या फिर दोनों से ? तो आईये इस प्लानिंग में लग जायं !

13 प्रतिक्रियाएँ:

दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi said...

इस सम्मेलन की सफलता के लिए कामना करता हूँ। आप लोग प्रयास करेंगे तो अर्थ जुगाड़ भी हो लेगा। वैसे मैं उन दिनों व्यस्त रहूँगा। संभवतः यात्रा पर।

अल्पना वर्मा said...

यह तो बहुत ही अच्छी ख़बर है.

आप ने जो प्रश्न किए उन का मैं इस तरह जवाब देना चाहूंगी-
१-क्या ऐसा सम्मलेन भारत में करने का सुसमय आ गया है ?-हाँ क्यूँ नहीं--जब जागे तभी सवेरा!
कभी तो shuruaat करनी होगी तो अभी क्यूँ नहीं??
२-यह किस शहर में हो तो ज्यादा उपयुक्त होगा ?
जिस शहर में members-ब्लोग्गेर्स की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा सम्भव हो .
३-भाग कौन कौन लोग लेंगे ?
पहले एक छोटी बैठक या छोटे स्तर पर सम्मलेन किया जाए क्यूँ कि यह पहला प्रयास होगा ...articles प्रेसेंट करने हेतु और वरिष्ठता /योग्यता के अनुसार प्राथमिकता दी जाए.कोशिश की जाए की विज्ञानं के अलग अलग विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले जानकर शामिल हो सकें.
४-फंड कहाँ से मिलेगा ?-
प्रचार कीजिये..मीडियाकर्मी बंधुओं की सहायता से और फंड हेतु sponsers एकत्र करने होंगे.उस के लिए एक अलग टीम बनानी होगी.
सरकारी फंड से बेहतर प्राइवेट कंपनियों से फंड आसानी से मिल सकेगा..कवरेज ke लिए लोकल टीवी चैनल्स और समाचार पत्रों को आमंत्रित कीजीये ---जैसी वो कवरेज देंगे आप को अगली बार सेमिनार करने के लिए एक मजबूत आधार और प्रचार और अधिक जनसहयोग मिल सकेगा.
--यह मेरी अपनी समझ है..बाकी गुनिजन अपनी राय दें..
एक बार आप सफल हो जाते हैं तो अगली बार सरकारी फंड भी मिलने में आसानी होगी.

राज भाटिय़ा said...

बहुत सुंदर खबर दी आप ने, इस सम्मेलन की सफलता के लिए शूभकामना करता हुं.

Arvind Mishra said...

@ दिनेश जी अभी भारत के आयोजन की कोई तिथि तय नही है !
@अल्पना जी ,हौसला आफजाई और सकारात्मक टिप्पणी के लिए आभार ....आपने उपयोगी सुझाव दिए हैं .

seema gupta said...

इस सम्मेलन की सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं , और अल्पना जी के सुजाव से मै भी सहमत हूँ , शुरुआत तो करनी ही चाहिए , नेकी और पुछ पुछ ....

regards

Zakir Ali 'Rajneesh' said...

साइंस ब्लॉगर कांफ्रेन्स-2009 की सूचना के लिए आभार। साइंस ब्लॉगर एसोसिएशन के गठन में निश्चय ही थोडा विलम्ब हुआ, वर्ना भारत से भी एक सदस्य इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए जरूर प्रयास करता। खैर---
जहाँ तक भारतीय सम्मेलन की बात है, यह एक शुभ विचार है। अल्पना जी ने काफी गम्भीर सुझाव दिये हैं। इसके लिए पूरी रणनीति बनानी होगी। हमारी कोशिश यह रहनी चाहिए कि पहले कहीं पर एक छोटी सी मीटिंग रखी जाए, जहाँ पर इस विषय पर गम्भीर चर्चा हो। वह जगह कौन सी हो, इसपर फोन पर भी डिस्कशन हो सकता है।
भारतीय विज्ञान चिटठाकारों से यह निवेदन है कि जो व्यक्ति इस तरह के कार्यक्रम में आने के इच्छुक हों, जरूर बताएं, इससे कार्यक्रम की योजना बनाने में बल मिलेगा।

कविता said...

अच्‍छी सोच है, भारत में भी यदि ऐसा सम्‍मेलन हो तो इससे ब्‍लॉगर्स आंदोलन को और बल मिलेगा।

अमित कुमार said...

शुभ विचार है, इससे ब्‍लॉग जगत और विज्ञान लेखन दोनों को बल मिलेगा।

Dev said...

First of All Wish U Very Happy New Year....

Achcha prash hai...

कीर्ति वैद्य said...

शुभ विचार है, ऐसे प्रयासों से ब्लॉग लेखन को बल मिलेगा।

रंजना [रंजू भाटिया] said...

बहुत अच्छी जानकारी दी है आपने .शुभ है यह संकेत ..आने वाले वक्त के लिए

प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर said...

अच्छी जानकारी!!!!सम्मेलन की सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!!!अल्पना जी ने काफी गम्भीर सुझाव दिये हैं। उन पर विचार जरूरी है.....////

ypal said...

मैंने तो कब से ऐसी किसी कांफ्रेंस का इंतज़ार कर रहा था| अफ़सोस की २००९ की कांफ्रेंस में हिस्सा नहीं ले पाया, पर २०१० की कांफ्रेंस में हिस्सा जरूरलूँगा|

Post a Comment

 
अस्वीकरण: यहाँ प्रकाशित सभी लेख उनके लेखकों के व्यक्तिगत मत हैं। मात्र वैज्ञानिक सोच/चेतना प्रसार के किए इसका संचालन किया जा रहा है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र लखनऊ रहेगा।