सदस्‍यों का हार्दिक स्‍वागत एवं अभिनन्‍दन है

साइंस ब्‍लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया का गठन स्थानीय मुद्दों, विषयों के वैज्ञानिक पक्ष से आमजन को परिचित कराने, वैज्ञानिक जानकारियों एवं प्रौद्योगिकियों को प्रसारित करने, स्थानीय एवं पारम्परिक चिकित्‍सा पद्धतियों जैसे लोक वानस्पतिकि, जड़ी-बूटी द्वारा चिकित्सा का पुनर्विश्‍लेषण एवं वैज्ञानिक परीक्षण करते हुए उन्हें लोगों में स्वीकृति दिलाने, समाजोपयोगी सांस्कृतिक परस्पराओं एवं मान्यताओं में अन्तर्निहित वैज्ञानिक पक्ष से आम लोगों को परिचित कराने के दृष्टिकोण से किया गया है।

हमारा प्रयास यह भी है कि इस बहाने वे तमाम लोग एक मंच पर इकटठे हो सकें, जो इस काम को समर्पण भाव से करते आ रहे हैं। चाहे उनकी भाषा अंग्रेजी हो अथवा हिन्दी, महत्व उनके काम का है। इसी क्रम में ज्ञात समस्त ब्लॉगर्स को एसोसिएशन द्वारा आमंत्रण भेजा जा चुका है, जिनमें अभी तक सुश्री मीन खरे, सुश्री रंजना भाटिया, सुश्री अल्पना वर्मा, श्री दिनेशराय द्विवेदी, श्री केसर श्री शास्त्री जे0सी0 फिलिप और श्री जी0के0 अवधिया जी की सहमति प्राप्त हो चुकी है। इन तमाम लोगों के सहयोग के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर मैं आप सबका हार्दिक स्‍वागत करता हूं और आशा करता हॅं कि अन्य लोगों की स्वीकृतियों भी हमें शीघ्रातिशीघ्र प्राप्त हो जाएंगीं।


ब्लॉगर्स एसोसिएशन की स्थापना सिर्फ ब्लॉगिंग सम्बंधी गतिविधियों के लिए ही नहीं की गयी है, हमारा प्रयास रहेगा कि इस सम्बंध में जमीनी गतिविधियाँ भी होती रहें। इसी क्रम में आप सबको बताना चाहूंगा कि हमारे सहयोगी संस्थान तस्लीम द्वारा विज्ञान लेखन सम्बंधी कार्यशालाएँ आयोजित किये जाने की योजना बन रही है, जिसे भारत सरकार के सहयोग से सम्पादित कराया जाएगा। इन तमाम गतिविधियों को संचालित करने के लिए जिन नियमों आदि की रूपरेखा बनाई जा रही है जिसे बहुत जल्दी ही आप सबके सामने पेश किया जाएगा।


हमारा उददेश्य इस एसोसिएशन को कम्युनिटी ब्लॉग के रूप में भी विकसित करने का है। इसी उददेश्य से सभी सहयोगी सदस्यों को लिंक भेजे जा चुके हैं। सदस्यों से हमारा अनुरोध है कि वे इस ब्लॉग से सक्रिय रूप से जुडें और वैज्ञानिक लेखन को नया आयाम प्रदान करें।

पु:नश्‍च-

ब्‍लॉगर्स का यह गठजोड निश्‍चय ही उत्‍साह वर्द्धक है। मैं अभी स्‍वागत पोस्‍ट का मैटर बना ही रहा था कि अवधिया जी की भी पोस्‍ट आ गयी। इतने कम अंतराल पर दो पोस्‍टों का आना एक शुभ संकेत है। पाठकों से निवेदन है कि वे दोनों पोस्‍टों का आनंद लें।



12 प्रतिक्रियाएँ:

अर्शिया अली said...

सभी लोगों को हार्दिक बधाई।

डा0 दिनेश चन्द्र अवस्थी said...

आप सभी को हार्दिक साधुवाद।

अल्पना वर्मा said...

सभी को हार्दिक बधाई
और ब्लॉग की सफलता हेतु ढेर सारी शुभकामनायें

seema gupta said...

सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें

regards

रंजन said...

मेरी शुभकामनाऐं!!

राजकुमार जैन 'राजन' said...
This comment has been removed by the author.
राजकुमार जैन 'राजन' said...

शुभ कार्य हेतु हार्दिक मंगलकामनाऍं।

प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर said...

ब्लॉग की सफलता हेतु ढेर सारी शुभकामनायें!!!

Miscelánea. said...

Who are you? And how have you been able to read my blog if it's in Spanish?

Good luck!

Krishna Kumar Mishra said...

बेहतर प्रयास

VU2DCT said...

Hi,

While surfing on net it has come to my knowledge that there is blog specially dedicated to science lovers. Being a science hobbiest I would like to appreciate the efforts to popularise the science activity.

I am working to explore the special sceintific hobby called HAM RADIO among youth.

I wish a very happy & prosperous new year 2010.

Thanks!

D C SHARMA

Prarthana gupta said...

thnx !!!!!!!!!!!4 reading my poems...if i cud bring afew moments of smiles on ur faces......i don't know from whom got d mes. it's vry intresting blog...gud going....

Post a Comment

 
अस्वीकरण: यहाँ प्रकाशित सभी लेख उनके लेखकों के व्यक्तिगत मत हैं। मात्र वैज्ञानिक सोच/चेतना प्रसार के किए इसका संचालन किया जा रहा है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र लखनऊ रहेगा।