साइंस ब्‍लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया में आपका स्‍वागत है

मित्रो, ब्‍लॉग एक अभिव्‍यक्ति का माध्‍यम है। इसे हम चाहे तो अपनी भावनाओं की अभिव्‍यक्‍त करने का माध्‍यम बना सकते हैं अथवा किसी सोच किसी उददेश्‍य को लेकर कोई अभियान भी चला सकते हैं। ऐसे ही कई अभियान ब्‍लॉगर्स के बीच काफी समय से चल भी रहे हैं, जिनसे आप सब बखूबी वाकिफ होंगे।
पिछले लगभग एक साल से साथी मित्रो से यत्र-तत्र होने वाली मुलाकातों एवं टेलीफोनिक वार्ताओं के दौरान एसोसिएशन के गठन की जरूरत महसूस की जाती रही। दिनांक 06 से 09 सितम्बर २००८ तक भदोही, उत्तर प्रदेश के होटल "मेघदूत" में आयोजित बच्‍चों एवं किशोरों के लिए विज्ञान कथा लेखन कार्यशाला के दौरान संस्था के गठन के विषय में गम्‍भीरता से विचार विमर्श हुआ और दिनांक १०-१४ नवम्बर , 08 को वाराणसी में आयोजित विज्ञान कथा पर पहली राष्ट्रीय परिचर्चा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों का औपचारिक चुनाव हुआ।
आज 'साइंस ब्‍लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिय' की घोषणा करते हुए मुझे अतीव प्रसन्‍नता हो रही है। संस्‍था के पदाधिकारियों का विवरण निम्‍नवत है

अध्‍यक्ष
डा0 अरविंद मिश्र
उपाध्‍यक्ष

श्री ज़ीशान हैदर जैदी

सचिव

श्री ज़ाकिर अली 'रजनीश'

कोषाध्‍यक्ष

श्रीमती अर्शिया अली

सदस्‍य

श्री मनीष मोहन गोरे

श्री अमित कुमार

श्री अनिल त्रिपाठी

संस्‍था का कार्यालय 7 ए 55 वृन्‍दावन योजना, रायबरेली मार्ग, लखन;226025 में स्‍थापित किया गया है, तथा वहीं से समस्‍त कार्य संचालित किये जाएंगे।
यह संस्था विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार को बढावा देने वाले लोगों
के हितों के संरक्षण का कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त विज्ञान संचार के लिए आम जन को प्रेरित करने, इंटरनेट पर हिन्दी ब्लॉग लेखन को बढावा देने, ब्लॉग निर्माण सम्बंधी तकनीकी जानकारियां आम जन तक पहुंचाने, ब्लॉगर्स की तकनीकी / व्यवहारिक समस्याओं को सुलझाने का भी कार्य करेगी।
संस्था से जुडाव के लिए ब्लॉगर्स से किसी प्रकार के आर्थिक सहयोग की अपेक्षा नहीं है। वित्त सम्बंध संसाधनों का जुटाव संस्था के पदाधिकारी अपने स्तर से ही करेगें। हमारा प्रयास
"साइंस ब्‍लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया" को रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत करने का भी है, इसके लिए संस्था प्रयत्नशील है। जल्दी ही संस्था से जुडे विस्तृत नियम आदि शीघ्र घोषित किये जाएंगे।
ऐसे ब्लॉगर्स जो संस्था की नजर में पहले से वैज्ञानिक चेतना जगाने का कार्य कर रहे हैं, उन्हें मानद रूप में संस्था की सदस्या प्रदान की जा रही है। इस हेतु उनकी सहमति मिल जाने के उपरान्त मानद सदस्यता को पूर्ण सदस्यता में बदल दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति संस्था से जुडना चाहते हों, अथवा इस सम्बंध में कोई सुझाव देना चाहते हों, वे
zakirlko@gmail.com पर
संस्था के सचिव श्री ज़ाकिर अली 'रजनीश' से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

16 प्रतिक्रियाएँ:

Arvind Mishra said...

बधाई ज़ाकिर ! मैं इतने गुरुतर दायित्व को संभालने में अपने को योग्य नही मानता -और इसलिए मैंने आप सभी से विनम्र आग्रह किया था कि इस हेतु किसी योग्य व्यक्ति को अध्यक्ष चुने -आप सभी ने यह स्नेह सम्मान मुझे देने उपक्रम किया है -मैं अपने को इस हेतु थोडा अप्रस्तुत सा और अयोग्य सा ही पा रहा हूँ !
बहरहाल काम बड़ा ही नेक है और इस दिशा में की जा रही वैश्विक पहलों के परिप्रेक्ष्य में ऐसी किसी भारतीय मुहिम की जरूरत भी थी ! अभी न्यूयार्क में साईंस ब्लागर्स का वार्षिक सम्मलेन १६-१८ जनवरी को होने जा रहा है -अब तो देर हो चुकी है अन्यथा उसमें शरीक होने का प्रयास हममे से कोई कर सकता था .हम भी ऐसे आयोजन भारत में आकर सकते हैं -जिसमें यह नवगठित संस्था एक मजबूत प्लेटफार्म का कार्य कर सकती है .
पुनः बहुत बहुत बधाईयाँ !

seema gupta said...

'साइंस ब्‍लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिय' की "स्थापना पर डॉक्ट अरविन्द मिश्र जी सहित सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाये "

Regards

राजकुमार जैन 'राजन' said...

Association ke sabhi padadhikariyon ko hardik badhayi.

राजकुमार जैन 'राजन' said...
This comment has been removed by the author.
राजकुमार जैन 'राजन' said...

मिश्रा जी, आप इस पद के सर्वथा योग्‍य हैं। आपके ब्‍लॉग साइंस फिक्‍शन इन इंडिया और साईब्‍लॉग इसके सटीक उदाहरण हैं।

अर्शिया अली said...
This comment has been removed by the author.
अर्शिया अली said...

साइंस ब्‍लागर्स एसोसिएशन आफ इंडिया अगर किसी की देन है, तो वह सिर्फ और सिर्फ एक ही व्‍यक्ति है डा0 अरविंद मिश्र

आपके अतिरिक्‍त और कोई व्‍यक्ति अध्‍यक्ष पद का अधिकारी हो ही नहीं सकता।

अविनाश मिश्र said...

आप सभी को हार्दिक शुभकामनाऍं।

दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi said...

डॉ. अरविंद जी को बधाई!वे इस पद के लिए सर्वथा उपयुक्त व्यक्ति हैं। लोगों में वैज्ञानिक विचारधारा का प्रसार करना आवश्यक है। मैं इस के साथ हूँ। यदि चाहें तो सदस्य बना लें।

डा0 दिनेश चन्द्र अवस्थी said...

Mishra ji ye ek gurutar dayitv hai. ise puree nistha se aap sambhalen hamari yahee subhkaamna hai.

प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर said...

डॉ. अरविंद जी को बधाई!!!!!
वे इस पद के लिए सर्वथा उपयुक्त व्यक्ति हैं।

'साइंस ब्‍लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिय' की स्थापना पर डॉ0 अरविन्द मिश्र जी सहित सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाये!!!!!

Meenu khare said...

डॉ. अरविंद जी को बधाई!उनके अलावा यह कल्पना किसी और की नहीं हो सकती !वे इस पद के लिए सर्वथा उपयुक्त व्यक्ति हैं। सदस्यता हेतु मेरी स्वीकृति स्वीकारें ! बहुत बहुत बधाईयाँ ज़ाकिर !

Zakir Ali 'Rajneesh' said...

अरविंद जी, विज्ञान संचार के क्षेत्र के रूप में व्‍यक्तिगत तौर पर काम करने वाले तो बहुत सारे लोग हैं, किन्‍तु आपने जिस प्रकार इस हेतु अनेकानेक संगठनों को खडा किया है, अनेक लोगों को इस हेतु प्रेरित किया है, वह अदभुत है। मेरी नजर में इसकी मिसाल नहीं दी जा सकती। इसलिए अध्‍यक्ष पर अगर कोई विराजमान हो सकता है, तो वह सिर्फ और सिर्फ आप ही हैं।

ई-गुरु राजीव said...

अरविन्द जी, मैं तो आप से पूरी तरह से अनभिज्ञ था, आज जाना.
मुझे ऐसा हर प्रयास स्वागत योग्य ही लगेगा जो ब्लॉग-जगत को उभारे. यहाँ अधिक से अधिक लोगों का और समाज के हर वर्ग के लोगों का योगदान होना ही चाहिए. ताकि भारतीय सोच और मानसिकता उभर कर सामने आ सके.

अल्पना वर्मा said...

'साइंस ब्‍लॉगर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिय' की "स्थापना पर डॉ अरविन्द मिश्र जी सहित सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाये "

Dr Praveen Kumar Shrivastava said...

सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाये
praveen kmar shrivastava

Post a Comment

 
अस्वीकरण: यहाँ प्रकाशित सभी लेख उनके लेखकों के व्यक्तिगत मत हैं। मात्र वैज्ञानिक सोच/चेतना प्रसार के किए इसका संचालन किया जा रहा है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र लखनऊ रहेगा।